फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पार्किंग विहीन मॉल को नोटिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन 
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला के अभियान जाम का हो इंतजाम का बड़ा असर हुआ है। डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि शहर के जिन शॉपिंग मॉल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया जाए। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीओ सिटी आनंद कुमार राय को जिम्मेदारी दी गई है कि गुरुनानक चौराहा से गुड्डूमल चौराहा तक सड़क किनारे लगाई गई जाली के बाहर किसी भी प्रकार की दुकान न लगने दी जाए। अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और आमजन की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थल) पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराए जाएं। परिवहन विभाग को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसीएमओ ने बताया कि दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार देने के लिए अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं, रोडवेज अधिकारियों ने बस चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो और नागरिकों का जीवन सुरक्षित बन सके।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एआरटीओ प्रशासन रामचंद्र भारतीय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, बीएसए अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें