फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चीफ इंजीनियर समेत 20 एसडीओ व 38 जेई को नोटिस

Mon, 27 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आर्थिक संकट से जूझ रहे पावर काॅर्पोरेशन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में खराब प्रगति को लेकर अधिकारियों पर नकेल कसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन को नोटिस मिलने के बाद 20 एसडीओ व 38 खराब प्रगति वाले जेई को भी नोटिस दिया गया है। इन्हें 30 नवंबर तक अपेक्षित प्रगति लाने के लिए समय दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जा सकती है।
आठ नवंबर से देवीपाटन जोन के साढ़े 14 लाख उपभोक्ताओं में से कुल 11 लाख उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दायरे में पाया गया था। शनिवार तक कुल 35 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें अब तक 22 करोड़ रुपये जमा कराया जा सका है। बावजूद इसके लिए लक्षित उपभोक्ताओं के मुकाबले महज तीन प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही ओटीएस का लाभ दिया सका है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में उपभोक्ता या तो योजना की जानकारी से वंचित हैं या उनको अधिकारी योजना के बारे में समझाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में तीन चरणों में होनी वाली इस योजना के पहले चरण की आखिरी तिथि यानी 30 नवंबर बेहद करीब है। उपभोक्ताओं के सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। बावजूद इसके मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नौ जोन में दूसरे से देवीपाटन जोन तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल को नोटिस दिया गया है। वहीं अब 20 एसडीओ व 38 अवर अभियंताओं को नोटिस दिया गया है। इनका योगदान में औसत तीन प्रतिशत में दो प्रतिशत से भी कम है।
नलकूप के बिल में एक अप्रैल से पूरा माफ
जोन में करीब नौ हजार नलकूप उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ दिया जाना है। कैबिनेट के फैसले के बाद इनका एक अप्रैल 2023 से नलकूप बिल माफ किया गया है। बावजूद इसके मार्च तक पुराना बकाया भुगतान के लिए ओटीएस के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जल्द नलकूप संचालकों से भुगतान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
खराब प्रगति के लिए अभियंताओं को दिया नोटिस
ओटीएस की प्रगति ला पाने में नाकाम 20 एसडीओ, 38 अवर अभियंताओं को नोटिस दिया गया है। सब स्टेशनवार आंकलन किया गया है। इन अभियंताओं की योजना के प्रति प्रगति 1.5 प्रतिशत रही है। आगामी 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। गांव व शहर तक अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। - दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता, देवीपाटन जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें