फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चीनी मिलों को नोटिस

Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने चार चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। डीसीओ ने नोटिस की यह कार्रवाई चीनी मिलों की ओर से गन्ना मूल्य का भुगतान समय से न करने पर की है। साथ ही चीनी मिलों को नोटिस पर अमल न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने मैजापुर चीनी मिल, बभनान चीनी मिल, मनकापुर चीनी मिल व बजाज कुंदुरखी चीनी मिल के अध्यासियों को शनिवार को नोटिस जारी किया है।

उन्होंने नोटिस में कहा है कि पेराई सत्र शुरू होने को करीब एक माह पूरा होने को है, मगर खरीदे गए गन्ने के मूल्य का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है।

इसके अलावा गन्ना समितियों के कमीशन का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाना चाहिए।

चीनी मिलों पर एक बड़ी धनराशि बकाया हो गई है। वहीं, किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने से उनके गेहूं की बोवाई प्रभावित है।

गन्ना अधिनियम के मुताबिक गन्ना मूल्य व कमीशन की बकाएदारी पर ब्याज की देनदारी भी बनती है। डीसीओ ने मिल के जिम्मदारों को चेतावनी दी है कि यदि समय पर बकाए का भुगतान न हुआ तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें