फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व: ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं; शौचालय, दरवाजे और गैलरी हर जगह यात्री, यात्रा से पहले देख लें हाल

Mon, 04 Nov 2024 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

छठ महापर्व को देखते हुए बिहार जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। शौचालय और दरवाजे से लेकर गैलरी तक यात्री भरे हैं।
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेन में यात्रियोंं की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रेलवे स्टेशन पर छठ महापर्व को लेकर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि नई दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू तवी व पंजाब से गोंडा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली, गाजियाबाद में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों लोग रहते हैं। 

विज्ञापन


छठ पूजा पर्व पर वह लोग अपने पुश्तैनी घर व गांव की ओर लौटते हैं। गोंडा से होकर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों की स्थिति यह है कि निर्धारित बर्थ व सीट से लगभग तीन गुना अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं। ट्रेनों के शौचालय, दरवाजे, गैलरी व दो बर्थ के बीच में बची जगह में बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। 

करना पड़ रहा परेशानियों को सामना

बिहार प्रदेश के जनपद छपरा, सिवान, एकमा व हाजीपुर के यात्री गीता, रागिनी, रजनी, सुमन, संजय कुमार व दीपक कुमार का कहना है कि छठ व्रत के महत्व को देखते हुए पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई है। इससे बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ा है। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: मतदान की तारीख एक सप्ताह बढ़ाई गई, अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग

ट्रेनों में बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास

कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी आरक्षित टिकट प्राप्त करने को लेकर है। क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड पर ही निर्भर करता है। बोर्ड के निर्देश पर जो ट्रेनें चल रही हैं उसमें व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

छठ महापर्व पर चार दिवसीय पूजन की शुरुआत पांच नवंबर से होगी। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ अनुष्ठान शुरू होगा। शुक्रवार को सूर्योदय के समय अर्घ्य देने बाद चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः-  UP By-Election 2024: गठबंधन पर संजय सिंह ने साफ किया 'आप' का रुख, बोले- बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ

 
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी को उमड़ रही भारी भीड़

पूजा करने वाले सैकड़ों लोगों ने सोमवार से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह लोग पूजा में लगने वाले सामानों को खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच गए हैं। संतान की लंबी आयु व घर में समृद्धि-खुशहाली के लिए छठ माता की पूजा की जाती है। बिहार के अलावा पूर्वांचल में छठ पूजा का बहुत महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें