दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर्व पर चलेंगी रेलगाड़ियां, यात्रियों मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए 89 पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे जिले के यात्रियों को त्योहारों के दौरान विशेष सुविधा मिलेगी। त्योहारों के दौरान यह ट्रेनें 740 फेरों में चलेंगी।
त्योहारों पर दूसरे प्रदेशों में रोजगार के सिलसिले में रह रहे लोग इस समय घर आते हैं। ऐसे में रेलवे टिकट की मांग बढ़ी है और रूटीन में चलने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल है। ऐसे में त्योहार में विशेष ट्रेनों का संचालन तय हुआ है। (09031) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर पूजा विशेष ट्रेन 03, 10, 17, 24, 31 अक्तूबर तथा 07, 14, 21 एवं 28 नवंबर को प्रत्येक बृहस्पतिवार को बांद्रा टर्मिनस से 12.15 बजे दूसरे दिन उज्जैन से देर रात 12.50 बजे से छूटकर गोंडा शाम 5.50 बजे, मनकापुर से शाम 6.20 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में (09032) गोरखपुर-दाहानू रोड पूजा विशेष ट्रेन 05, 12, 19, 26 अक्तूबर तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 04.00 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से सुबह 05.55 बजे, गोंडा से सुबह 06.27 बजे छूटेगी। (09421) साबरमती-सीतामढ़ी पूजा विशेष गाड़ी 05, 12, 19, 26 अक्तूबर तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को साबरमती से शाम 7.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोंडा से शाम 8.40 बजे छूटेगी।
वापसी यात्रा में (09422) सीतामढ़ी-साबरमती पूजा विशेष ट्रेन 06, 13, 20, 27 अक्तूबर तथा 04, 11, 18, 25 नवंबर एवं 02 दिसंबर को प्रत्येक सोमवार को सीतामढ़ी से शाम 16.00 बजे प्रस्थान कर गोंडा से देर रात 02.45 बजे आगे के लिए छूटेगी। इस तरह पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।