फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू

Wed, 14 Oct 2015 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में तरबगंज तहसील क्षेत्र के अलग क्षेत्र से जिंप सदस्य के 11 सीटों के लिए कुल 152 लोगों ने पर्चा भरा था। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के अलग-अलग क्षेत्र से कुल 2290 लोगों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन


इन नामांकन पत्रों की 14 व 15 अक्टूबर को जांच होनी थी। पहले दिन बुधवार को हुई जांच में कई नामांकन पत्रों में खामियां पकड़ में आयी हैं। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को एक साथ नामांकन पत्र खारिज होने की सूची जारी की जाएगी।

एडीएम कोर्ट पर पहले दिन जिपं सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच जिला प्रोवेशन अधिकारी ओंकार नाथ यादव ने की। इसी तरह ब्लॉकों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की जांच ब्लॉक के रिटर्निंग अफसरों ने की। नामांकन पत्र जांच स्थलों पर उम्मीदवारों के समर्थक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें