फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राहुल की बातों को कोई नहीं देता अहमियत

Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने युवाओं को भड़काने के आरोप लगाए और जीएसटी स्लैब की जानकारी व्यापारियों को दी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल की जयंती कार्यक्रम में मौजूद उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने हिस्सा लिया। इससे पहले नवीन गल्ला मंडी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातों को कोई अहमियत नहीं देता है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि जब बात देश की अस्मिता की हो, तो सभी दल को एक साथ होना चाहिए। राहुल गांधी युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश के युवा अपनी मेहनत के दम पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित देश बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने जीएसटी के स्लैब घटाकर देशवासियों को सौगात दी है। इससे हर वर्ग खुश है।
राज्यमंत्री ने कई प्रतिष्ठानों में जाकर व्यापारियों को जीएसटी के नए स्लैब के लाभ बताए। इस दौरान कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, पीयूष मिश्र, अर्जुन प्रसाद तिवारी, केके श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, रमाशंकर मिश्र, संदीप पांडेय, राजेश रायचंदानी, नीरज मौर्य, राघवेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें