फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से बिना अरेजमेंट हो रहा कचरे का मैनेजमेंट

Mon, 08 May 2017 11:20 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश के सबसे गंदे शहरों में शुमार होने वाले गोंडा जिले की इस हालत के लिए जितना दोषी आम लोग हैं, उतसे कहीं ज्यादा दोषी यहां के अधिकारी भी रहे हैं। जिन्होंने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आज तक कचरा निस्तारण की कोई ऐसी ठोस योजना नहीं बनाई।
विज्ञापन


जिससे रोज के रोज गोंडा शहर से निकलने वाले 80 टन कचरे को ठिकाने लगाया जा सके। यहां तक कि 3 साल पहले जो पैसा शहर के सभी 27 वार्डों में कूड़ाघर बनाए जाने के लिए पालिका को दिया गया था। वह भी हजम हो गया।     

 3 साल पहले वर्ष 2014 में गोंडा आए विश्वबैंक के अधिकारियों ने शहर से रोजाना निकलने वाले कूड़े के प्रबंधन के बाबत पालिका के अधिकारियों से सवाल-जवाब करते हुए उनसे इसके निस्तारण के लिए कार्ययोजना मांगी थी। जो आज तक नहीं दी गई।
विज्ञापन


ऊपर से शहर के बाहर जिस पूरेशिवा बख्तावर गांव में नगर पालिका की ओर से कूड़ा डंप किया जाता है। वह जगह भी पूरी तरह से कूड़े के ढेर से पट चुकी है। ऐसे में शहर से रोज निकलने वाले 80 टन कचरे का निस्तारण करने के बजाए उसे या तो तालाबों में पाट दिया जाता है या फिर नालों व नालियों में।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें