फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व कोतवाल पर नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 24 Sep 2015 11:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल में दूसरी बार हुए इस उपद्रव के लिए जो अफसर जिम्मेदार रहे, वे बचते रहे। राजनीतिक दखलंदाजी व नेताओं की ड्योढ़ी चूमने वालों पर अधिकारी भी कार्रवाई से डरते रहे। बीते वर्ष दशहरा के दिन हुए शहर में उपद्रव में भी भारी क्षति हुई थी।
विज्ञापन

उस समय मौजूदा डीएम अजय कुमार उपाध्याय व नगर के पुलिस इंस्पेक्टर शिवपति सिंह तैनात थे। घटना की पुनरावृत्ति होने पर भी इन दोनों की ही तैनाती है।

हालांकि पिछली बार प्रशासन की सूझबूझ से मामला आगे बढ़ने से रुक गया था, लेकिन इस बार तो हद हो गई। दुकानों में लूटपाट होती रही और उपद्रवी दुकानों, मोटरसाइकिलों व अन्य सामानों को आग के हवाले करते रहे, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी।

जब सब कुछ आग के हवाले हो गया, तब जाकर प्रशासन के लोग पहुंचे। रात में मौके पर पहुंचे आईजी जोन व पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को क्लीन चिट दे दी और कौड़िया थाने के एसओ, बड़गांव चौकी के प्रभारी दिग्विजय शाही व कौड़िया थाने के हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घटनास्थल के पास की महराजगंज पुलिस चौकी, पांडेय खास चौकी व नगर क्षेत्र की कोतवाली के लोग बचा दिए गए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें