फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अफसरों से मांगा जवाब

Tue, 19 Jan 2016 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा लंबित प्रार्थना-पत्रों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागों का तहसील दिवस रजिस्टर तहसील दिवस में हर हाल में लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


यह निर्देश डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस से बिना सूचना के अनुपस्थित तीन अधिकारियों सहायक श्रमायुक्त, अग्रणी बैंक प्रबंधक गोंडा तथा डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।

इसके अलावा प्राप्त शिकायतों में 90 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


तहसील दिवस में ग्राम प्रधान चुरिहारपुर ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि पंचायत सचिव द्वारा गांव की ही अपात्र लाभार्थी मैमुन्निशा को सुविधा शुल्क लेकर इंदिरा आवास आवंटित कर दिया गया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खंड विकास अधिकारी इटियाथोक को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए। 

पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने इस दौरान सभी थानों के तहसील दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष कौड़िया, थानाध्यक्ष इटियाथोक व थानाध्यक्ष मोतीगंज द्वारा तहसील दिवस रजिस्टर में निष्कर्ष व निस्तारण का उल्लेख नहीं किया गया था।

इस पर एसपी ने तीनों थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन में रजिस्टर अद्यतन कर आख्या मांगी है। तहसील दिवस में कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

वहीं, तरबगंज में आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बिना बताये तहसील दिवस से गायब रहने पर छह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

एडीएम ने बिना सूचना के गायब रहे एडीसीओ कृषि तरबगंज सुरेश चंद्र, सहायक अभियंता विद्युत तरबगंज बीके सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव चकबंदी अधिकारी बेलसर, पीके सिंह आरईडी अधिशासी अभियंता सरयु खंड तीन मुकेश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी तरबगंज व प्रदीप कुमार अवर अभियंता बेलसर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें