फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के विवाद में चलीं लाठियां, नौ घायल

Wed, 17 Jun 2015 12:10 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुरवा में मंगलवार को जलनिकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के मजरा बदलेपुरवा में मंगलवार को दोपहर में बरसात के बाद मार्ग पर जलभराव हो गया। नाली में पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। गांव के उमाकांत की ओर से एक दर्जन लोगों के विरुद्ध दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उन लोगों ने पहले पानी का निकास रोक दिया और जब मना किया गया तो करीब एक दर्जन लोग लाठी, डंडा, कुदाल, हंसिया, व भाला लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इसमें उसके पिता अवधराम, रोहित, विद्या देवी, केशवराम, सीमा, विशाल व  उमाकांत को गंभीर चोटें आईं। इसमें से अवधराम की हालत गंभीर देख सीएचसी से गोंडा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से अंतिन कुमार ने तहरीर दी है, जिसमें मारपीट में तीन लोगों के घायल होने व  आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कोतवाल बृज किशोर यादव ने बताया कि कि नाली के विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें