फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम नेस्तनाबूद, एई बोले कोई नुकसान नहीं

Wed, 17 Jun 2015 12:06 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पीसीएफ गोदाम के ढहने के मामले में कार्यदायी संस्था के एई ने किसी तरह की वित्तीय क्षति न होने का दावा किया है। एई ने मंगलवार को डीएम बलरामपुर को दिए पत्र में कहा है कि आंधी व बारिश के बीच ढही गोदाम की दीवार की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी को दिए पत्र में पीसीएफ लखनऊ के सहायक अभियंता आरके वर्मा ने कहा है कि गोदाम का फर्श बनवाने के लिए ठेकेदार मेसर्स रवि एसोसिएट लखनऊ द्वारा कराए गए मिट्टी के पटान से पानी भरा गया है। गोदाम की जो दीवार सोमवार को आंधी व बारिश में गिरी है, वह दीवार पूर्व में ठेकेदार मेसर्स आर्या कांस्ट्रक्शन लखनऊ द्वारा बनवाई गई थी। दीवार मिट्टी व पानी का दबाव बर्दाश्त नहीं कर सकी है, इसलिए दीवार गिर गई है। एई का दावा है कि गोदाम की दीवार ढहने में किसी तरह की वित्तीय क्षति नहीं हुई है। एई ने डीएम को बताया है कि ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए गोदाम में किसी तरह की वित्तीय क्षति नहीं हुई है। एई का यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एई ने अपने पत्र में यह भी नहीं बताया है कि वित्तीय क्षति कैसे नहीं हुई है। इस बारे में कोई अधिकारी भी कुछ भी बताने का तैयार नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें