पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनही हरदोपट्टी में अमर उजाला पढ़ते बच्चे और पीएमश्री विद्यालय लौव्वा
बेलसर/इटियाथोक/पसका। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का एक नया और रोचक प्रयोग शुरू हुआ है, जहां प्रार्थना सभा अब सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि ज्ञानवर्धन का माध्यम बन गई है। स्कूलों में अमर उजाला अखबार पढ़ने की शुरुआत से विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि तेजी से बढ़ रही है।
पीएम श्री स्कूल लौव्वा टेपरा में माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने आदर्श वाचन के जरिए बच्चों को समाचार पढ़ने का तरीका सिखाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अखबार घर ले जाने के लिए भी दिलाया, ताकि पढ़ाई का दायरा स्कूल से घर तक बढ़ सके। इस पहल के तहत शनिवार को बच्चों ने नोटबुक में 10-10 कठिन शब्द लिखे और कक्षा में उनके अर्थ व प्रयोग पर चर्चा की। इससे उनकी भाषा क्षमता और समझ दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहीं हरदोपट्टी में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को अखबार पढ़ने के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान गजेंद्र प्रताप सिंह, ममता, हरिराम शुक्ल, वंशीधर, सुमन, नीतू सिंह, गोल्डी पांडेय, दीपमाला अन्य मौजूद रहे।
परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में शिक्षकों ने समाचार पढ़ने को दैनिक आदत बनाने पर जोर दिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनही हरदोपट्टी में अमर उजाला पढ़ते बच्चे और पीएमश्री विद्यालय लौव्वा