फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार। कटरा बाजार क्षेत्र के अशोकपुर दूबे पुरवा में सोमवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रायपुर फकीर लदई पट्टी निवासी नकछेद तिवारी ने बताया कि 28 मई 2025 को उन्होंने बेटी प्रियंका (20) की शादी अशोकपुर के मजरा दुबे पुरवा निवासी श्यामू से की थी। विवाह के समय हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। मगर ससुरालीजन सोने की अंगूठी और जंजीर की मांग कर रहे थे।
सोमवार शाम बेटी का देवर अतुल उसे मायके से विदा करके ले गया था। रात में सूचना मिली कि बेटी ने फांसी लगा ली है। ससुराल पहुंचने पर बताया गया कि प्रियंका को सांप ने काट लिया है। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पता चला कि उसकी मौत हो गई। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने नगर कोतवाली पुलिस को संदिग्ध हालात में मौत की सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नकछेद ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कटरा बाजार थाने में तहरीर दी है।निरीक्षक (अपराध) रमाशंकर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें