फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवागत एसपी ने संभाला कार्यभार

Sun, 23 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवागत एसपी अभिषेक झा शनिवार देर रात गोंडा पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया। रविवार सुबह उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और जनसुनवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें