अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात को लेकर पहुंची टीम। - संवाद
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बीरपुर विसेन गांव के निकट रविवार सुबह सड़क किनारे पेड़ के नीचे एक नवजात बच्ची लावारिस पड़ी मिली। सूचना पर दर्जीकुआं चौकी प्रभारी सर्वजीत गुप्त, बाल कल्याण अधिकारी अवनीश शुक्ल, चाइल्ड लाइन के अभिषेक शुक्ल, विशेष किशोर पुलिस इकाई से आरक्षी बबिता सिंह, कीर्ति शर्मा व शीला की टीम मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी ने बताया कि नवजात सड़क किनारे पेड़ के नीचे कपड़े में लिपटी पड़ी थी। उसे जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि नवजात के स्वस्थ होने पर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करके संरक्षण कराया जाएगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि नवजात बच्ची यहां कैसे पहुंची, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।