फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जश्न के साथ किया नए साल का इस्तकबाल

Tue, 31 Dec 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में नववर्ष को लेकर गुलदस्ता और बुके खरीदते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। 2024 की विदाई में वर्ष की आखिरी रात जश्न से भरी रही। होटल, ढाबा, रेस्त्रां हर जगह महफिल सजी रही। एक तरफ 2024 की विदाई का मौका तो दूसरी तरफ नए साल 2025 का स्वागत करने का उत्साह। इसे उत्सव में बदलने का सभी का अपना अलग-अलग अंदाज रहा। किसी ने परिवार के साथ होटल में जश्न मनाया, तो बड़ी संख्या में लोग तीर्थ स्थलों के लिए निकल गए हैं। कुछ ने दोस्तों के साथ महफिल सजाई। जगह-जगह नृत्य, संगीत और सजावट की धूम रही। रात 12 बजते ही लोग जोश में बोल पड़े- हैप्पी न्यू ईयर 2025।
विज्ञापन

होटल, ढाबों और रेस्तरां को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही रंगीन झालरों की रोशनी बिखरने लगी। शहर के हर चौक-चौराहे के पास सजे धजे होटल और रेस्तरां लोगों को आकर्षित करते रहे। ग्राहकों को लुभाने के लिए यहां खान-पान की सामग्रियों पर विशेष ऑफर भी था। होटलाें और रेस्टोरेंट में म्यूजिक की अलग से व्यवस्था थी। इन जगहों पर लोग परिवार के साथ पहुंचे। शाम ढलने के बाद भीड़ बढ़ती गई। सभी होटल और रेस्तरां ग्राहकों से भरे दिखे। जश्न का दौर चलता रहा। रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। सतरंगी पटाखे फोड़े गए। हर कोई एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगा। युवा वर्ग में गजब का उत्साह रहा। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नववर्ष के स्वागत का उत्साह दिखा।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पुलिस भी रही मुस्तैद
नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख इलाकों व चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। होटलों के पास कड़ी निगरानी रही। नशे की हालत में कोई बाहर हुड़दंग मचाकर किसी को नुकसान न पहुंचा सके, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही थी। प्रशासन ने जिन होटलों को लाइसेंस दिए थे, सिर्फ वहीं नए साल के कार्यक्रम हुए। साथ ही मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया।
विज्ञापन


गिफ्ट और फूलों की दुकान पर रही भीड़
नए साल के स्वागत में शहर तैयार दिखा। मंगलवार को गिफ्ट और फूलों की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने खूब खरीदारी की, इससे दुकानदारों के चेहरे पर खुशी दिखी। एक जनवरी को सुबह से ही नए साल का उत्साह शुरू होगा। मुख्य बाजार व गांधीपार्क में व्यवसायियों की तरफ से नववर्ष की व्यवस्था की गई है। होटल और रेस्टोरेंट में भी पार्टी व डिनर चलेगा। इस बीच बधाइयों कर दौर भी चलेगा। लोग डायरी, बुके आदि उपहार देकर विशिष्ट लोगों का स्वागत करने को तैयार हैं। बुधवार को एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें