पटेलनगर घोसियाना मलियनटोला में लटके खंभे के पास लगाया गया दूसरा पोल। - संवाद
गोंडा। बल्लियों पर लापरवाही का बोझ... पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही बयां करती फाेटो व खबर मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो जिम्मेदारों की नींद टूटी। पटेलनगर घोसियाना मलियन टोला में बल्लियों के सहारे रोके गए बिजली के जर्जर खंभे के बगल में ही नया खंभा लगा दिया गया मगर लापरवाही बरकरार है। न तो जर्जर खंभे को अभी तक हटाया गया और न ही उसकी बिजली की लाइनें ही नए खंभे पर शिफ्ट की गईं। ऐसे में जर्जर खंभे के लाइनों पर अब भी करंट दौड़ रहा है। मोहल्ले के आसिफ अली, फहीम, मोनू, अली अहमद, रईस, राजू, बाबू व मसरूर ने बताया कि यदि खंभा गिरा तो लोगों की जान जा सकती है। बिजली विभाग का ये रवैया गैरजिम्मेदाराना है। (संवाद)