फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्मार्ट मीटर और आर्म्ड केबल से ही मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्मार्ट मीटर व आर्म्ड केबिल पर ही विद्युत उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन दिया जाएगा। कम दूरी वाले उपभोक्ताओं को पहले से अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। 300 मीटर दूरी तक उपभोक्ताओं को कम रकम चुकानी पड़ेगी। 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर उपभोक्ता निर्धारित शुल्क जमा करके कनेक्शन ले सकेगा। प्रोसेसिंग और मीटर शुल्क पहले से अधिक जमा करना होगा।
विज्ञापन


नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को प्रोसेसिंग फीस, मीटर और सिक्योरिटी शुल्क जमा करने के साथ ही 40 मीटर से अधिक दूरी पर विद्युत कनेक्शन लेने के लिए एस्टीमेट बनवाना पड़ता था। स्टीमेट का पूरा पैसा संबंधित उपभोक्ता को चुकाना पड़ता है। इसके बावजूद भी कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को अवर अभियंताओं का चक्कर लगाना पड़ता है।
अब विद्युत निमायक बोर्ड ने नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब 300 मीटर से अधिक दूरी पर विद्युत पोल से कनेक्शन लेने के लिए ही एस्टीमेट की जरूरत होगी। जबकि एक व दो किलोवाट के सामान्य उपभोक्ता 15 से 3500 रुपये जमा करके कनेक्शन पा सकेंगे। प्रोसेसिंग फीस भी पहले के साक्षेप 100 रुपये के बजाय 200 रुपये चुकानी होगी। अधिकारियों के मुताबिक, नया विद्युत कनेक्शन सिर्फ स्मार्ट मीटर से ही जारी किया जाएगा। इसमें सामान्य केबिल की जगह आर्म्ड केबल का इस्तेमाल किया जाएगा। बिजली से किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए एमसीबी बॉक्स लगाना अनिवार्य किया गया है। स्मार्ट मीटर होने के कारण मीटर चार्ज भी 980 रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

किस्तों में अदा कर सकेंगे मीटर चार्ज

अधिकारियों ने बताया कि 2800 रुपये मीटर चार्ज में जहां एक हजार रुपये कनेक्शन के वक्त लिया जाएगा। बाकी रकम 1800 रुपये को सामान्य किस्तों में लेने का फैसला किया गया है। 24 किस्तों में अदा करना होगा। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता की ओर से भी अधीक्षण अभियंताओं को प्रभावी तरीके से नए नियमों को लागू करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
नई व्यवस्था से होगा सुधार

नए नियम को लागू कर दिया गया है, इससे अनियमित्तता रुकेगी। इससे जहां तारों का जंजाल खत्म होगा, वहीं उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। फिक्स चार्ज जमा करके कनेक्शन लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

- यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता देवीपाटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें