फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैंक में पांच दिन से नेटवर्क ठप, जमा-निकासी बंद

Thu, 26 Nov 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। इंडियन बैंक की आर्यनगर शाखा में पांच दिन से नेटवर्क ठप होने के कारण लेनदेन बंद है। इससे सैकड़ों खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11:50 बजे भी बैंक में ग्राहक जमा-निकासी के लिए परेशान दिखे। गौनरिया के ननकऊ, उमरा के घनश्याम और राधेश्याम, बनगाई के फूलचंद, पंडित पुरवा के गिरिजेश, परसा के प्रदीप कुमार, मनोहरजोत के साधू, कंचनपुर की राधा और दुल्हापुर पहाड़ी की मिलाया खातून सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पांच दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। सहालग और खेती का सीजन होने से रुपये की जरूरत है लेकिन लेनदेन नहीं हो पा रहा है।
शाखा प्रबंधक विनोद कुमार यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण नेटवर्क नहीं मिल रहा है। इंजीनियर को बुलाया गया है। एक-दो दिन में समस्या दूर होने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें