फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Sat, 14 Nov 2015 11:15 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बाल दिवस पर जिले भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


स्कूलों में चाचा नेहरू का जन्मदिवस मनाते हुए छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व नाटक आदि प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नेहरू जयंती पर एमएलके महाविद्यालय में गोष्ठी की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की बागडोर संभालते ही भारत में विज्ञान व तकनीकि को प्रोत्साहन देकर देश को विश्व पटल पर एक शक्ति के रूप में उभारने का काम किया।
विज्ञापन


इसी तरह नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक संजय तिवारी, आर्य समाज के मंत्री संजय पांडेय व काशी प्रसाद शर्मा आदि शिक्षकों ने पंडित नेहरू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।

बाल दिवस पर एमपीपी इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, माडर्न इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, जीसेस एंड मैरी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, एमडीके इंटर कॉलेज, बाल भारती विद्यालय, कन्या इंटर कॉलेज हरैया व रामलखन इंटर कॉलेज गुगौलीकला में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पंडित नेहरू की 150वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला टेढ़ी बाजार स्थित शिविर कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह गौतम, प्रशांत पांडेय, शिवलाल व हनीफ मास्टर आदि ने पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय बलुहा पहुंचकर छात्र-छात्राओं को फल, मिष्ठान व पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया।

इस अवसर पर पवन सिंह, राजेेश पांडेय, अजय सिंह, विनय मिश्रा, आशीष सिंह, रत्नेश सिंह, मीनल पांडेय व अवधेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाल दिवस पर रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य जोखू यादव ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

बाल मेले में लगाये गये स्टालों पर बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। बच्चों ने हाऊजी खेल समेत अन्य तमाम खेलों का भी भरपूर लुत्फ उठाया। शाम चार बजे तक चले बाल मेले में बच्चों ने खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें