फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाह अधिकारियों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 13 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डीएम प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में गंभीर खामियां उजागर होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


डीएम ने बभनजोत बीडीओ और नेडा के बाबू स्तर पर जन शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही को देखते हुए उन्हें डिफाल्टर घोषित किया है। इन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने के कारण जिला खेल अधिकारी (डीओ) का वेतन अवरुद्ध कर दिया। जिला पंचायतीराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही मिलने पर उपजिलाधिकारी मनकापुर अवनीश त्रिपाठी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया। संबंधित ग्राम के एक लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश भी दिया है। असंतोषजनक फीडबैक के आधार पर डीआईओएस, एक्सईएन सिंचाई खंड-2, आबकारी अधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि वे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से निगरानी करें। बैठक में सीडीओ अंकिता जैन, एडीएम आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें