फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह लेखपाल निलंबित, पांच अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई में लापरवाही की पोल खुल गई। तरबगंज में आयोजित समाधान दिवस में यह बात सामने आई कि शिकायत कर्ता के बार-बार एप्लीकेशन पर फर्जी रिपोर्टिंग कर मामले को रफादफा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील सभागार में फरियादियों के समाने की फटकार लगाई और शिकायतों की सुनवाई में लापरवाह पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चकरोड पर कब्जा करने के मामले में डीएम लेखपाल को निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं एक व्यक्ति के जीपीएफ खाते के भुगतान करने के एवज में घूस मांगने के मामले में लिपिक के विरुद्घ विभागीय जांच का आदेश दिया है।
सम्पूूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता शिवराम पांडेय ने बताया कि उसने कई बार शिकायत की, लेकिन चकरोड से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। चकरोड न हटवाने के आरोप में जमथा डिक्सिर के लेखपाल जय प्रकाश पांडेय को डीएम मार्कंडेय शाही ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासिनी सीतापति ने बताया कि वर्ष 2012 में उनके पति केशरी प्रसाद गुप्ता संग्रह अमीन पद से रिटायर हुए थे। जीपीएफ की जमा राशि भुगतान के लिए वह दौड़ रही हैं, लेकिन संबंधित लिपिक द्वारा भुगतान के एवज में घूस मांगा जा रहा है। इस पर डीएम ने लिपिक मुजम्मिल अहमद का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अब तक भुगतान होने के पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने तथा जीपीएफ का भुगतान एक सप्ताह में कराकर रिपोर्ट देने के आदेश एसडीएम तरबगंज को दिए हैं।
डीएम ने आईजीआरएस, ऑनलाइन व विभिन्न हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त लंबित शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में न किए जाने पर जिला पंचायतराज अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक क्रमश : तरबगंज, गोंडा, करनैलगंज व मनकापुर को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। सभी से दो दिन के अंदर लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस अधिकारियों के स्तर पर 469 प्रकरण लंबित मिलने पर सभी थानाध्यक्षों को दो दिन की मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न हुआ तो वे कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिम्मेदार अधिकारी चौबीस घंटे के अंदर शिकायतों को निस्तारित कर दें अन्यथा शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में गईं तो निश्चित ही संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए एक्शन लिया जाएगा।
डीएम शाही ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय व सीडीओ शशांक त्रिपाठी के साथ जनशिकायतें सुनीं। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने 17 फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
डीएम मार्कंडेय शाही ने कृषि विभाग की पांच, तहसील से संबंधित छह, बैंक की एक, समाज कल्याण विभाग की एक, प्रोबेशन विभाग की एक, ब्लाक स्तर की दो तथा मत्स्य विभाग की एक शिकायत सहित कुल 17 शिकायतों को मौके पर ही निपटाया। डीएम ने अमदही निवासी प्रभात कुमार सिंह की खतौनी में गलत अंकना को तत्काल दुरुस्त कराकर तुरंत संशोधित खतौनी दिलाई।
ग्राम जमालखानी निवासिनी सरोज को पशु खरीदने के लिए एलडीएम को भेजकर तत्काल ऋण स्वीकृत कराया तथा स्वीकृति पत्र दिया। गिरधरपुर तरबगंज निवासिनी श्रीमती पत्नी सत्य नरायन मिश्रा को मौके पर ही विधवा पेंशन का स्वीकृति पत्र दिया। सेहरिया निवासी अरविंद सिंह की धान खरीद न होने की शिकायत पर डिप्टी आरएमओ को तत्काल मौके पर भेजकर धान बिकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें