फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से घबराने नहीं सावधान रहने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना के वायरस से लोगों को बचाने और इस मुश्किल दौर से हर किसी को उबारने के लिए सरकार की ओर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से भी बराबर यही बताया जा रहा है कि कोरोना का कोई मुकम्मल इलाज अभी नहीं है। इसलिए हर किसी को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी बरतकर ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं। इस बारे में सभी को जागरूक करने के लिए जिले के साथ ही प्रदेश स्तर पर हेल्प डेस्क और हेल्प लाइन नंबर की व्यवस्था की गयी है, जिसके जरिये लोगों के सवालों का उचित जवाब मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपदीय सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. देवराज चौधरी का कहना है कि कोरोना को लेकर हम तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस करने के साथ ही उन्हें क्या सावधानी बरतनी है, उस बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसमें पहला यह कि यदि आप विदेश से लौटे हैं। दूसरा यह कि यदि आप दूसरे राज्य या शहर से गाँव लौटे हैं और तीसरा यह कि यदि आप सामान्य नागरिक हैं तो क्या जरूरी सावधानी बरतनी है।
इन नियमों का करें पालन
यदि विदेश से लौटे हैं
वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान विदेश से आने वालों को बताया जा रहा है कि आप घबराएं नहीं, 14 दिनों तक घर के एक अलग कमरे में परिवार वालों से दूर रहें। इस तरह से आप अपने साथ परिवार वालों को भी कोरोना से बचा सकते हैं। जिस कमरे में रह रहे हैं, उसमें एक लीटर पानी में 15 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर पोछा लगाएं। इस दौरान परिवार वालों के साथ ही किसी अन्य से भी हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। विदेश से लौटने के 28 दिनों के भीतर यदि खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोलफ्री नंबर -1800-180-5145 अथवा सीएमओ कार्यालय में बनाये गए कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05262 - 227855 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

दूसरे राज्य या शहर से गांव लौटे हैं
इस आपात स्थिति में दूसरे राज्यों और शहरों से लौटने वालों को भी यही सलाह दी जा रही है कि वह 14 दिन तक अपने परिवार के साथ घर पर ही रहें, बाहर न निकलें। धार्मिक स्थल, आयोजन, शादी व सामाजिक समारोह में कतई न जाएं। बुखार और खांसी होने पर केवल पैरासीटामाल लें और घर पर आराम करें। इमरजेंसी की स्थिति जैसे तेज सांस फूलने या तेज बुखार होने पर स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर और कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करें।
सामान्य नागरिक
विदेश यात्रा या दूसरे राज्य से आपके शहर, कस्बे या गांव में लौटे व्यक्ति को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों को सलाह दें कि वह लौटने के बाद 14 दिनों तक अपने घर में अलग कमरे में रहें और किसी के संपर्क में आने से बचें। अगर वह इस सलाह को नहीं मानते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। विदेश यात्रा से लौटने के बाद यदि खांसी, बुखार या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखाई दें तो ऐसे लोगों के साथ जो लोग निवास करते हैं, केवल उनको ही कोरोना की जांच कराने की आवश्यकता है, अन्य लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है। भीड़भाड़ वाले स्थलों और आयोजनों में शामिल होने से बचें। आपस में बातचीत करते समय कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें