फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 19 करोड़ से होगा नवाबगंज का विकास

Sat, 28 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका सभागार में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 19.41 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह राशि सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल ने किया। पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रस्तावित बजट पेश किया गया, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से मंजूरी दी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 13.2 प्रतिशत वृद्धि की गई है।

बैठक में वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, जलनिकासी, तालाब विकास, सामुदायिक शौचालय निर्माण, सफाई उपकरण खरीद और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। जेई कंचन यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि पारित बजट से विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें