फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस स्टेट प्रतियोगिता में गोंडा के नवीन ने जीता कांस्य पदक

Sat, 31 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ में सम्मानित किए गए नवीन प्रताप सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ में 27 से 31 अक्तूबर तक आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर वार्षिक प्रतियोगिता में गोंडा पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी नवीन प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर गोरखपुर जोन का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ की 35वीं वाहिनी पीएसी की ओर से जी-20 रोड पर आयोजित मैराथन में प्रदेश के आठ जोन के 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ जोन के रवि राघव ने पहला और सौरभ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर जोन की ओर से दौड़े नवीन प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। नवीन ने बताया कि वह वर्ष 2023 से आरक्षी आयुष यादव के नेतृत्व में गोंडा में लगातार अभ्यास कर रहे थे। नवीन की उपलब्धि पर दिनेश सिंह, अरविंद राय, मंजेश, अफजल अली, भूपेंद्र गुप्ता, शैलेश मौर्य, जान मोहम्मद, राजकुमार राणा, अतुल खरवार, अंकित यादव, ऋषभ अग्रहरि, संजय साहू व पुलिस लाइन के पीटीआई ज्ञान सिंह ने बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें