पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
जिले के नंदिनीनगर महाविद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कारण इस खेल मैदान पर 23 अक्तूबर से नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज होगा और इसमें देशभर से करीब 800 पहलवान शिरकत करेंगे। नंदिनीनगर महाविद्यालय में 23 अक्तूबर से आरंभ होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम प्रभारी व खेल शिक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 61वीं पुरुष व 19वीं महिला सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए देश भर की 30 पुरुष टीमें और 15 महिला टीमें प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।
कुल 800 प्रतियोगी कार्यक्रम में भाग लेंगे। बुधवार से प्रतिभाग करने वाली टीमों का आना शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश शर्मा होंगे।
प्रतियोगिता में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, पूर्व ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त व नरसिंह पंचम यादव सहित कुश्ती जगत की नामीगिरामी हस्तियां भी इसमें प्रतिभाग करेंगी। कुश्ती के प्रति लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नंदिनीनगर खेल मैदान को सजाया जा रहा है।