फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: नेशनल टीम ने परखी टीकाकरण की हकीकत

Thu, 16 Feb 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बलरामपुर के ढ़ोढरी गांव में बृहस्पतिवार को टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करते केंद्रीय टीम के सदस्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष टीकाकरण पखवाड़े का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को जिले में पहुंची। उन्होंने ढोढरी व रमईडीह गांव का भ्रमण किया। टीम ने नियमित टीकाकरण का तरीका, बहिष्कार करने वाले परिवारों को समझाना, वैक्सीन प्रबंधन व प्रतिशत से जुड़ी जानकारियां लीं। भ्रमण के बाद विकास भवन में टीम ने सीडीओ के साथ बैठक कर टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल के साथ टीम दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया पहुंची। टीम में टीकाकरण के ग्लोब्ल चीफ डॉ. एफ्रेम लेमैंगो, डॉ. अनीसुर्र रहमान व डॉ. गुंटर बौंसेरी मौजूद रहे। वहां भ्रमण कर कोल्डचेन की व्यवस्था, वैक्सीन पंजिका आदि अभिलेख देखे। इसके बाद टीम सदर ब्लॉक के ढोढरी गांव पहुंची। वहां एएनएम अंजली सैनी से वार्ता कर बच्चों के टीकाकरण की स्थिति जानी। ग्राम प्रधान शहनवाज अंसारी व कोटेदार रिजवान से मिलकर टीकाकरण का बहिष्कार करने वाले परिवारों को समझाने का तरीका पूछा।
डॉ. एफ्रेम लेमैंगो ने कहा कि टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग का अहम हिस्सा है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी व अभिभावक दोनों को जागरूक होना चाहिए। टीकाकरण न होने पर बच्चों को कई जानलेवा बीमारियां चपेट में ले सकती हैं। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए यूनिसेफ निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

टीम ने अधीक्षक डॉ. जावेद, सीएचओ रेनू सिंह, आशा कुमकुम कुमारी, राधा मौर्या व प्रभावती देवी से टीकाकरण के संबंध में सवाल भी पूछे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान में बृहस्पतिवार को 594 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें