गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि प्रशासन, बैंकिंग और न्याय विभाग की ओर से अब तक करीब डेढ़ लाख मुकदमों को निस्तारण के लिए चिह्नित किया गया है। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। (संवाद)