फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टककर के बाद जल गई बाइक, तीन घायल

Fri, 08 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 करनैलगंज के बरगदी-चचरी मार्ग पर हुए हादसे के बाद जलती बाइक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
करनैलगंज। दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक बाइक शॉर्ट सर्किट के कारण पूरी तरह जल गई। बरगदी से चचरी मार्ग पर ग्राम पारा के पास शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ। घरकुइयां निवासी अंकित यादव दूध बेचकर घर लौट रहे थे। वहीं पारा नयापुरवा निवासी बड़कऊ अपनी पत्नी चंद्रा के साथ करनैलगंज बाजार जा रहे थे। मोड़ पर दोनों की बाइक टकरा गईं। हादसे में तीनों घायल हो गए। भिड़ंत के बाद अंकित की बाइक में आग लग गई। चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें