फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वॉलीबॉल में नारायणा और सनबीम ने फाइनल में बनाई जगह

Mon, 12 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खो-खो खेलतीं बालिकाएं। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय निशुल्क अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वॉलीबॉल और खो-खो के रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

वॉलीबॉल के पहले मुकाबले में नारायणा पब्लिक स्कूल ने गीता इंटरनेशनल स्कूल को 11-3 से हराया। दूसरे मैच में फातिमा स्कूल ने सेंट जेवियर्स मालवीय नगर को 11-5 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सनबीम मिलेनियम ने महर्षि विद्या मंदिर को 11-3 से शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल में नारायणा पब्लिक स्कूल ने फातिमा स्कूल को 12-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सनबीम मिलेनियम ने सेंट जेवियर्स स्कूल को 11-7 से पराजित किया। अब फाइनल में नारायणा पब्लिक स्कूल और सनबीम मिलेनियम आमने-सामने होंगे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, फातिमा स्कूल के फादर अरुण मोरस, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधक सुजैन दत्ता, प्रधानाचार्या पायल दुबे व जीन आनंदन ने किया।

खो-खो में बालिकाओं ने दिखाया कौशल
खो-खो बालिका वर्ग के पहले मैच में सनबीम ने गीता इंटरनेशनल स्कूल को 9-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में नारायणा पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर्स मालवीय नगर को 19-2 से पराजित किया। तीसरे मैच में सेंट जेवियर्स पंतनगर ने गीता इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 से हराया। अब सेंट जेवियर्स पंतनगर और नारायणा पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

ताइक्वांडो में 108 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
13 व 14 अक्तूबर को ताइक्वांडो के सब-जूनियर, जूनियर और कैडेट वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के 108 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। 14 अक्तूबर को वॉलीबॉल और खो-खो के फाइनल मुकाबले भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें