फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: न्यायिक खेल प्रतियोगिता में नंद प्रताप ने जीते पांच पदक

Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ में सम्मानित किए गए ललितपुर के न्यायिक अ​धिकारी नंद प्रताप ओझा। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
डुमरियाडीह। क्षेत्र के डल्लापुर निवासी और ललितपुर के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश पद पर तैनात नंद प्रताप ओझा ने 25वीं न्यायिक खेल प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ की ओर से लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उन्होंने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो तथा 100 व 200 मीटर दौड़ में पदक हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता है। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायाधीश राजन राय ने रविवार को उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर नंद प्रताप के परिजनों व शुभचिंतक भानु ओझा, शिवकुमार ओझा, देवेंद्र ओझा, राघवेंद्र प्रताप ओझा, अजय पांडेय, नीरज मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें