फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फल, मिठाई व पूजन सामग्री बेचने वाली दुकानों पर लगे नेम प्लेट

Thu, 18 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। आगामी नवरात्र के मद्देनजर हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनिल तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील क्षेत्र के मनकापुर कस्बा, मछली बाजार, झिलाही बाजार, मसकनवा, बभनान, गौराचौकी आदि बाजारों में खुलेआम अंडा, मांस-मछली की बिक्री हो रही है। ज्ञापन में अभियान चलाकर फल, मिठाई और पूजन सामग्री बेचने वाली दुकानों व होटलों पर नेम प्लेट लगाने की भी मांग की गई, ताकि नवरात्र के दौरान हिंदू समाज की आस्था आहत न हो। नायब तहसीलदार ने मामले को जिला प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार बाजारों में निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें