फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाद में पांच की पिटाई, आठ के खिलाफ मुकदमा

Sat, 04 Feb 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों को लेकर तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की पिटाई कर दी गई। दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना उमरीबेगम गंज, कोंड़री, बरौली निवासी श्रीचंद गौतम ने बताया कि वह अपने गांव से ग्राम तेलहा में मजदूरी को जा रहा था। रंजिश को लेकर आरोपी अपने घर के पास एक बाग में उससे अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे। श्रीचंद गौतम ने ग्राम तेलहा, शुकुलपुरवा निवासी नीरज कुमार मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरा मामले में, ग्राम गजसिंहपुर, भेड़ियाकोट का है यहां के निवासी कमलेश ने बताया कि आरोपी अभद्रता कर लाठी-डंडा से मारने लगे। शोर करने पर पत्नी अंजली बचाने आई तो आरोपियों ने उससे भी अभद्रता कर पिटाई किया और जान से मारने की धमकी भी दिया है।
विज्ञापन

कमलेश ने ननकऊ, राजू व अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।तीसरी घटना ग्राम राजापुर, बद्दूपुरवा का है यह की निवासिनी सीता तिवारी पत्नी गंगाराम तिवारी ने बताया कि भूमि कब्जेदारी विवाद को लेकर कुछ लोग उससे अभद्रता कर लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे। शोर करने पर बहू आरती तिवारी बचाने आई तो उसको भी मारापीटा जान से मारने की धमकी देते आरोपी चले गए। सीता तिवारी ने शिव सागर तिवारी उसकी पत्नी सुग्गा देवी, पुत्री आरती तिवारी व मोहित तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि तीनों प्रकरणों में दो महिलाओं सहित आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें