स्वामी प्रसाद का पुतला फूंकते लोग।
नवाबगंज (गोंडा)। विश्व सनातन महासंघ के कार्यकर्ताओं ने श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान देने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका।
कस्बे के कोल्ड स्टोरेज चौराहे पर शुक्रवार को महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के पास से मौर्य का पुतला बनाकर पहले नारेबाजी की, फिर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पवित्र ग्रंथ पर टिप्पणी कर हिंदुओं के आस्था पर चोट पहुंचाने के मामले में माफी मांगने व उन्हें गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग की।
महासंघ के संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी कर स्वामी प्रसाद मौर्या ने करोड़ों हिंदुओं व साधु संतों के आस्था पर कुठाराघात किया है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सरकार तुरंत कठोर कार्रवाई करें।
इस मौके पर अमित भूषण पांडेय, हेमंत शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, संजीत सिंह, दुर्गेश तिवारी, रमन पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, हरीश सिंह मौजूद रहे।