फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शराब के नशे में दौड़ाई थी रोडवेज बस, चालक बर्खास्त

Fri, 03 Feb 2023 09:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पेहर बाजार से त्रिमुहानी के बीच 20 नवंबर 2022 को दस किलोमीटर के दायरे में रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। मामले की कराई गई जांच में पाया गया कि रोडवेज बस का संविदा चालक शराब के नशे में था। इस आधार पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने संविदा चालक की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार पुलिस ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा था कि 20 नवंबर 2022 को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पेहर बाजार से त्रिमुहानी तक करीब दस किलोमीटर की दूरी के बीच कई वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने वाहन चालक संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने सादुल्लाहनगर सीएचसी प्रभारी की रिपोर्ट भी भेजी थी। चिकित्साधिकारी ने इसमें साफ लिखा है कि चालक की सांस से शराब की दुर्गंध आ रही थी। नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण दुर्घटना की बात कही गई। इस रिपोर्ट के बाद बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने भी रिपोर्ट दी। कहा गया कि चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिचालक ने एंबुलेंस को बुलाया लेकिन, ड्राइवर ने एंबुलेंस में बैठने के बजाय लापरवाही पूर्वक तेजी से बस को चलाया। रास्ते में पड़ने वाले वाहन व राहगीरों को ठोकर मार दी।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज बस 20 नवंबर से 19 दिसंबर 2022 तक थाने में बंद रही। इससे विभाग को दो लाख 35 हजार 151 रुपये का नुकसान हुआ। इतना ही नहीं बस में लगे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए, इसके कारण विभाग को दस हजार रुपये की क्षति हुई। संविदा चालक से जवाब मांगा गया लेकिन, उसने कोई जवाब नहीं दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संविदा चालक संतोष कुमार सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही उनकी जमा प्रतिभूति धनराशि को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें