बलरामपुर। बजट में अमृत भारत स्टेशन की योजना में जिले से बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। इससे इन स्टेशनों की सुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही यात्री सेवाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से अब स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य बिंदुओं पर फोकस रहेगा। इसके लिए अलग से सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे, जो स्टेशन की सुविधाओं का आकलन करेंगे। यह भी सुझाव देंगे कि आने वाले दिनों में स्टेशन पर किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता है।
इसमें मुख्य तौर पर यह देखा जाएगा कि स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच है या नहीं, साफ पानी की उपलब्धता, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस रहेगा। वहीं, सुभागपुर से पचपेड़वा के बीच रेल मार्ग के विद्युतीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।
इसके बाद इस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है। ऐसे में 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने लगेंगी।