परसपुर (गोंडा)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान की शुरुआत अधिशासी अधिकारी उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखा कर किया।
बुधवार को ईओ उपेंद्र उपाध्याय ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 1 से 10 फरवरी तक प्रत्येक घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन सुबह 6 से 8 बजे तक लोगों के घरों व दुकानों से होकर साउंड लगा कूड़ा वाहन जाएगा।
सभी उसी में अपने घरों का कूड़ा-कचरा डालें। दस दिनों तक बराबर यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगर फिर भी कोई सड़क पर कूड़ा-कचरा फेंकता है तो उसका फोटो खींच कर जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर रोहित सिंह, रमेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, सुनील सिंह व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।