फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑडिट टीम परखेगी मिडडे मील की हकीकत

Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना की सोशल ऑडिट होगी। जिले में दो ब्लॉक के 20 स्कूलों को चिन्हित किया जाएगा। इन स्कूलों में सोशल ऑडिट कराने का राज्य सरकार की गिरी अध्ययन संस्थान लखनऊ से विभाग ने करार किया।
विज्ञापन


फरवरी माह में स्कूलों में टीम जाकर योजना की हकीकत को परखेेगी। इसकी रिपोर्ट संस्थान के माध्यम से महानिदेशक स्कूली शिक्षा को जाएगी।
विभाग प्रत्येक विद्यालय के सोशल ऑडिट पर 5,794 रुपये खर्च करेगा। स्कूलों की सूची डीएम तय करेंगे। सोशल ऑडिट वर्ष 2020- 21 वित्तीय वर्ष का होना है।
सोशल ऑडिट के दौरान अध्यापक, छात्र, रसोइया, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक, ग्राम प्रधान तथा विद्यालय से संबंधित कोटेदार से योजना की जानकारी की जानी है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद उसे प्रबंध समिति के समक्ष रखा जाना है और उनके सुझावों को शामिल करके रिपोर्ट देनी है।
योजना से विद्यालय के छात्रों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन भी होगा। इसके लिए बच्चों का टीम साक्षात्कार लेगी। जिससे स्कूल में मिलने वाले भोजन से उनका स्वास्थ्य कितना बेहतर हुआ है। साथ ही समस्याओं पर भी रिपोर्ट ली जाएगी। एमडीएम के जिला समन्वयक गणेश गुप्त का कहना है कि सोशल ऑडिट टीम को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें