फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू पुल पर दो माह तक भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करीब 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके सरयू पुल को एक बार फिर ऑक्सीजन देकर जीवित रखने का काम शुरू किया गया है। मरम्मत के दौरान सरयू पुल पर यातायात प्रभावित रहेगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत के दौरान सरयू पुल पर दो माह तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज के सरयू पुल के मरम्मत कार्य को लेकर एक बार फिर गोंडा-लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित हो सकता है। पुल को वनवे कर दिया गया है। लोकनिर्माण विभाग ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगाकर पुल की वैरिंग बदलने की कवायद शुरू कर दी है। विगत वर्ष लंबे समय तक सरयू नदी पर स्थित कटरा घाट पुल पर आवागमन बंद रहने का दंश अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे।

इसी बीच अचानक लोक निर्माण विभाग ने पुल की वेयरिंग बदलने का ऐलान कर दिया। साथ ही पुल के दोनों तरफ वैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पुल के दोनों तरफ लगभग सात फिट ऊंचाई पर बैरियर लगाया जा रहा है। जिसके नीचे से दो पहिया व चार पहिया के हल्के वाहन आ जा सकेंगें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई अनिल यादव ने बताया कि पुल की वेयरिंग बदलने का काम शुरू हो गया है। बताया कि इस कार्य में लगभग दो माह का समय लगना संभावित है। इसलिए भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें