फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गड़बड़ी व वसूली रोकने को मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। प्रयोगात्मक परीक्षा में गड़बड़ी व अवैध वसूली रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले में 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट,16 नोडल अधिकारी, 55 सहायक नोडल अधिकारी की तैनाती हो चुकी है। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा में गड़बड़ी वा वसूली न होने पाए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार को एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रधानाचार्यों को परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी कराए जाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को जनपद में 62 परीक्षा केंद्रों में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें