फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस फायरिंग में शहीद छात्रों को किया याद

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए 31 वर्ष पूर्व पुलिस फायरिंग में शहीद हुए तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के चार छात्रों की पुण्यतिथि पर रविवार को हवन-पूजन किया गया। विद्यालय में स्थापित शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 31 वर्ष पूर्व 22 जनवरी 1992 की देर शाम कस्बा परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के शिक्षक शीतला प्रसाद सिंह के साथ थाना परसपुर पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की थी। गुरु के साथ हुए इस कृत्य का विरोध जताने दूसरे दिन कॉलेज के छात्र थाने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस फायरिंग में चार छात्रों की मौत हो गई थी। गुरुजन के सम्मान के खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले छात्र इंदु प्रकाश मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह व हरि शंकर सिंह को शिक्षक विधायक ओम प्रकाश सिंह ने शहीद का दर्जा प्रदान किया था।
विज्ञापन

विद्यालय में एक शहीद स्तंभ का निर्माण कराया गया था। उसी स्तंभ के सामने रविवार को पंडित सारंगधर शास्त्री ने हवन-पूजन कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, वासुदेव सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद मिश्र, एनके मिश्रा, राजेश प्रताप सिंह राजू, दिनेश सिंह, राम बरन सरोज, सुभाष चंद्र सेन व रक्षा राम सैनी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें