गोंडा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का व्यापारिक अभिनंदन गुरुवार को शहर के गांधीपार्क स्थित टाउन हॉल में हुआ। जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर जिलािधकारी ने किया।
नगर के संग कस्बों से आए व्यापारियों ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने प्रतीक चिन्ह दे कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह व महामंत्री जितीश सिंघल ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर व नगर मजिस्ट्रेट को युवा अध्य्क्ष जतिन बंसल व महामंत्री वैभव गुप्ता, मोहित जैन, सुमित अग्रवाल, विशाल मित्तल ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष आदित्य पॉल व सरदार राजेन्द्र सिंह भाटिया, संतोष सोनी ने डीएम को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। महामंत्री राजेन्द्र सिंह भाटिया ने व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास की सीढ़ी से जिले को और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों को भय मुक्त होकर व्यापार करना चाहिए। व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि बेखौफ होकर अपना व्यापार करें। उन्होंने व्यापारियों से जिले में निवेश करने की अपील की। इस दौरान महेंद्र सिंह छाबड़ा, कमल मंगल, दिलीप, प्रेमचंद, देवेंद्र सिंह सचदेवा, अशोक गुप्ता, अतुल अग्रवाल, आमिल अंसारी, विनोद मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, अब्दुल मुजीब, पाटनदीन, मदनलाल, मिट्ठूलाल मौजूद रहे।