फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नंदिनीनगर में कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे म्यांमार के पहलवान

विज्ञापन
 नंदिनीनगर ​स्थित राष्ट्रीय कुश्ती प्र​शिक्षण केंद्र में कोच महावीर प्रसाद विश्नोई के साथ म्यां
विज्ञापन
नवाबगंज। नंदिनीनगर स्थित नेशनल कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में म्यांमार के पहलवानों का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। म्यांमार से आई आठ पहलवानों की टीम यहां हरियाणा के द्रोणाचार्य अवार्डी कुश्ती कोच महावीर प्रसाद विश्नोई के मार्गदर्शन में भारतीय शैली की कुश्ती के दांव-पेच सीख रही है।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि आगामी सी गेम्स प्रतियोगिता 9 से 20 दिसंबर तक थाईलैंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कुश्ती चैंपियनशिप भी शामिल है। म्यांमार की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए आठ पहलवानों (3 महिला और 5 पुरुष) का चयन किया गया है, जिन्हें भारतीय कुश्ती संघ के सहयोग से यह विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगा।
कोच ने बताया कि म्यांमार की कुश्ती टीम ने वर्ष 2019 के बाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था। भारतीय दूतावास की पहल और म्यांमार सरकार की सहमति के बाद टीम को सी गेम्स में भागीदारी की अनुमति मिली है। इसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के सहयोग से म्यांमार के पहलवानों को नंदिनी नगर में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। म्यांमार से आए पहलवानों में महिला वर्ग की काइंग सबल, खिन खिन सु, थाई थेंट थेंट थू, तथा पुरुष वर्ग के यादनार वाइन चिट, कोंग मिन खांट, वाना तुन, बन्यारू, जा जा ओंग और नेय विंटि शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी पहलवानों ने नंदिनी नगर के प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाओं और माहौल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के उन्नत प्रशिक्षण और कोचों के अनुभव से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें