फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के बाद मेरी लोकप्रियता और बढ़ी : बृजभूषण

Sun, 04 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बेलसर में एक मैरिज लॉन में कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व मौजूद लोग।
विज्ञापन
बेलसर। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि राजनीति से ढकेलने की साजिश के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। दबदबा था, है और रहेगा। वह रविवार को एक बरात घर में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अनंत सिंह के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वामपंथी उत्तर भारत के युवाओं को राजनीति में आने से रोकते थे। अब स्थिति बदली है। अनंत का यह मुकाम मिसाल है। युवाओं को राजनीति के साथ स्वास्थ्य की भी चिंता करनी चाहिए। एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने अनंत को संयम बनाए रखने की सलाह दी। अनंत ने इसे पूर्वांचल के विचारों की जीत बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व ब्लॉक प्रशासक राजेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अजीत सिंह, गोलू सिंह, संतोष सिंह, रज्जन बाबा, डॉ. विकास सिंह, कृष्णपाल सिंह, हरि सिंह, अमित तिवारी, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)

बेलसर में एक मैरिज लॉन में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें