गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की जमकर अपना दमखम दिखाया। पीएसी परेड ग्राउंड पर चल रही प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर मुजेहना शिक्षा क्षेत्र की टीम ने पांचवी बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उपविजेता बेलसर शिक्षा क्षेत्र के बाल खिलाड़ी रहे। सहायक निदेशक (बेसिक) रामसागर पति त्रिपाठी ने विजेता टीमों को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कहा कि मंडलीय खेल बहराइच में होना है। खेल में जीत हासिल करने के लिए टीमें निरंतर अभ्यास करें। प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पीटी में इटियाथोक व मुजेहना के विद्यार्थियों की टीम विशेष प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।
जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह व प्रियंका सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीमों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इरफान मुईन, उपेंद्र त्रिपाठी, रामखेलावन सिंह, कोमल यादव, राजेश सिंह, गणेश गुप्त मेधावियों को प्रोत्साहित करते रहे। निर्णायक मंडल में अजीत तिवारी, संजय कुमार, ओमशंकर यादव, विश्वजीत, अतुल मालवीय, राजमंगल शुक्ल, संदीप शुक्ल आदि रहे। समापन समारोह में शिक्षक नेता अशोक पांडेय, विनय तिवारी, आनंद त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, किरन सिंह, अवधेश मणि मिश्र, आजाद बेग, अनूप सिंह, रवि सिंह, परवेज अकरम आदि रहे।
मंगलवार को हुईं प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक में मनकाुपर के समर शुक्ल प्रथम, हलधरमऊ के अर्पित शुक्ल, इटियाथोक के रोहित तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में मनकापुर के समर प्रथम, हलधरमऊ के किशन तिवारी द्वितीय तथा इटियाथोक के अमन वर्मा तृतीय, 400 मीटर दौड़ में मनकापुर के समर शुक्ल, बेलसर के रवि शर्मा द्वितीय, हलधरमऊ के अर्पित मिश्र तृतीय रहे।
इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर बालिका में 100 मीटर दौड़ में परसपुर की सोनम प्रथम, वजीरगंज की विनीता द्वितीय, पंड़री कृपाल की सीमा तृतीय, 200 मीटर दौड़ में छपिया की आसमा प्रथम, परसपुर की सोनम शर्मा द्वितीय, पंडरी कृपाल की पल्लवी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में बेलसर की सपना प्रथम, परसपुर की सोनम द्वितीय, मुजेहना की सुनीता तृतीय पर रहीं।
जबकि डिस्कस थ्रो में मुजेहना की आंचल प्रथम, मनकापुर की पूनम द्वितीय, झंझरी की अमिता तृतीय, लंबी कूद में वजीरगंज की प्रतिभा प्रथम, छपिया की आसमा द्वितीय, बेलसर की ललिता तृतीय रहीं। खो- खो में बेलसर की टीम प्रथम व कटरा बाजार की दूसरे व प्राथमिक स्तर खो- खो में मनकापुर प्रथम व बेलसर की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया गया।