फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 03 Jan 2016 10:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड बभनजोत के प्रांगण में दारुल उलूम एजाजे मुस्तफा सोसायटी के प्रबंधक मौलाना गुलाम जीलानी, मौलाना सिराजुद्दीन निजामी के नेतृत्व में मुसलमानों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। उलेमा ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान उलेमा ने मोहम्मद साहब पर गलत टिप्पणी करने वाले कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने कहा कि कमलेश तिवारी ने मुसलमानों के सबसे बड़े पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के विरुद्ध गलत टिप्पणी कर भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की है। उनको सजा मिलनी चाहिए।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईश अहमद, माहिम बाबा, मुफ्ती सिराजुद्दीन, मौलाना अख्तर रजा, मौलाना युसुफ , मौलाना तरन्नुम, मौलाना अब्दुर्रहमा, मौलाना अजीजुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों के थानाध्यक्ष, सीओ मनकापुर, एसडीएम तरबगंज, तहसीलदार जमे रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच उलेमा ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें