इटियाथोक। महादेवा कलां की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को भवनियापुर उपाध्याय चौराहा के ग्राउंड पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत महादेवा कलां के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, मधु द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अनुज शुक्ल प्रथम, दिनेश द्वितीय और शशि तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की दौड़ में शिखा प्रथम, खुशी द्वितीय और मंजू चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य संकुल प्रमुख महेंद्र प्रसाद ने किया। मोहित द्विवेदी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। न्याय पंचायत देवतहा में भी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। (संवाद)