फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी को बांके से काट डाला

Sat, 08 Apr 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में हत्यारोपी पति हरि प्रसाद। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज क्षेत्र के काशीपुर गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में बांके से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और आरोपी पति को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी पति के खिलाफ वजीरगंज थाने में हत्या व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के लच्छीपुर गांव निवासी शिवलाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी माधुरी उर्फ मधुरा (35) की शादी 16 साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर डीहा गांव निवासी हरि प्रसाद से की थी। शिवलाल के मुताबिक हरि प्रसाद को शक था कि माधुरी के गांव के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसके चलते अक्सर दोनों में कहासुनी होती रहती थी।
शिवलाल ने बताया कि शनिवार सुबह माधुरी शौच के लिए खेत गई थी। तभी हरि प्रसाद बांका लेकर वहां पहुंच गया और माधुरी पर ताबड़तोड़ सात वार कर दिए। हमले में उसका गला बुरी तरह से कट गया।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और घेरकर हरि प्रसाद को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। माधुरी को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
हत्या की सूचना पर सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि हरि प्रसाद के खिलाफ हत्या व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
माधुरी के दो बेटे दूधनाथ (10) व सुभाष (5) हैं। माधुरी की हत्या व पति हरि प्रसाद के गिरफ्तार होने से बेटों की परवरिश की जिम्मेदारी बूढ़े दादा हरिजन पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें