फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सगाई के दिन भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खोडारे (गोंडा)। केशवनगर ग्रांट गांव के मजरा गोपाल ज्योतिया का रहने वाला एक युवक अपने घर से ढाई किलोमीटर की दूूरी पर स्थित बलुआ घनघटा गांव के समीप खेत में मकान बनाकर रहता था। वह बुधवार की रात खेत की रखवाली करने के लिए बलुआ घनघटा गया था। वहां देर रात सोते समय युवक की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे खून लगी कुदाल वहीं छोड़कर फरार हो गए। हत्या की सूचना पर एएसपी व खोड़ारे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में युवक के पिता ने थाना खोड़ारे में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के बहन की गुरुवार को सगाई थी। इसको लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थी। मगर युवकी हत्या से सगाई की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट गांव के मजरा गोपाल ज्योतिया निवासी रामपाल वर्मा ने बताया कि घर से ढाई किलामीटर की दूरी पर बलुआ घनघटा गांव के समीप उनका खेत है। वहां खेत की रखवाली के उन्होंने एक मकान बनवा रखा है। रामपाल के मुताबिक उसका बेटा सुरेंद्र कुमार वर्मा (25) बुुधवार की रात खेत की रखवाली के लिए बलुआ घनघटा गांव के समीप बने मकान पर गया था। वहां देर रात सिकंदर की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुरेंद्र के भाई सिकंदर वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुरेंद्र जब घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गई। मगर संपर्क नहीं हो पाया तो वह बलुआ घनघटा पहुंच गया। जहां मकान के दो शटर में से एक शटर एक फिट तक खुला मिला, जब शटर को उठाया गया तो उसके भाई का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। गला कटा हुआ था और चारपाई के बगल में खून से सनी हुई कुदाल भी रखी मिली। जबकि की सुरेंद्र की बाइक गायब थी।
हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुुमार, सीओ रामभवन यादव, प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ ने पहुंचकर खून का नमून एकत्र किया है। खोजी कुत्ता से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस ने खुलासे पहले कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। मामेल में रामपाल ने थाना खोड़ारे में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकंदर ने बताया कि उनकी बहन की गुरुवार को सगाई होनी थी। इसको लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थीं। मगर सुरेंद्र की हत्या से सगाई की खुशियां गम में बदल गईं। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस टीम काम कर रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें